फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being hit by a truck; bike dragged for a hundred meters.

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत, सौ मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a truck; bike dragged for a hundred meters.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक गैस एजेंसी के पास मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस बाइक सवार युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे का है। हरदोई बाइपास की ओर से बाइक सवार बरेली मोड़ की ओर जा रहा था। इस बीच चांदापुर मोड़ स्थित एक गैस एजेंसी के पास बाइक में सामने से आ रहे सीएनजी ट्रक की टक्कर लग गई। हादसे के बाद बाइक काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। इस पर नाम उज्जवल सिंह और पता मीरवैशपुर, कांट लिखा है। पुलिस ने कांट पुलिस से संपर्क कर सूचना भिजवाई है। हादसा ट्रक के गलत दिशा में आने के कारण हुआ है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

==
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
जैतीपुर। फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिनौरा बिनौरिया निवासी वीरेश और श्यामवीर घायल हो गए। चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed