{"_id":"6ac55143bc2dbc356c0cbd70","slug":"police-working-to-identify-those-who-assaulted-a-doctor-at-the-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186770-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अंटा मोहल्ला स्थित शेखर हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा करने और डॉक्टर को दौड़ाकर पीटने के मामले में पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
रोजा थाना क्षेत्र के कटिया रज्जब गांव निवासी बुखार से पीड़ित पवन की पत्नी नेहा (28) की सोमवार सुबह शेखर हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान एक डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा गया। करीब सात घंटे तक शव रखा रहा और तीन घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव घर ले गए।
वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. सोमशेखर दीक्षित ने बताया था कि मरीज की हालत ज्यादा खराब थी, इस संबंध में परिजनों को पहले ही बता दिया गया था। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। चौक कोतवाली पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज के जरिये तलाश कर रही है। संवाद