फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Up on poles affixed to current youth , death

खंभे पर चढ़ा युवक करंट से चिपका, मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Up on poles affixed to current youth , death
खंभे पर चढ़ा युवक करंट से चिपका, मौत
मंगलवार सुबह तड़के गांव की गुल चल रही बिजली को चालू करने का प्रयास कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना गांव सैंजना की है। यहां मेन लाइन से जुड़े तार में कुछ गड़बड़ी हो जाने पर गांव मे बीते जीन दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। इस गांव के विश्वनाथ सिंह का बेटा 28 वर्षीय सुरजीत बिजली के बारे में जानकारी रखता था। बताते हैं कि वह सुबह तड़के चार बजे उठा और गांव से बाहर करीब दो किलोमीटर दूर तार को सही करने पहुंच गया। वह खंभे पर चढ़कर तार सही कर रहा था।  इसी दौरान वह किसी तरह मेन लाइन की चपेट में आकर खंभे में ही चिपककर रह गया। घरवालों को इसकी तब हुई जब सुबह करीब सात बजे उस तरफ शौच को गए। किसी ग्रामीण ने सुरजीत को मृत अवस्था में खंभे पर लटका देखा। हादसे की खबर से मृतक के घर  रोना पीटना मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खंभे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत काफी समय पहले हो जाने के कारण सुरजीत पर ही गृहस्थी का भार था। बेटे की मौत से मां शांति देवी बेसुध हो गई है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed