फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Election 2022: SP's polling agent shot dead in Shahjahanpur carried out the incident in a rivalry to stop fake voting

UP Election 2022: शाहजहांपुर में सपा के पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता घायल

Tue, 15 Feb 2022 05:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 05:51 PM IST
सार

सुधीर सिंह सोमवार को हुए मतदान में तिलहर विधानसभा के सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा का एजेंट बना था। मतदान में सुधीर ने गांव की युवती को कथित रूप से फर्जी मतदान करने से रोक लिया था। इसके बाद उसका भाजपा समर्थकों से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
UP Election 2022: SP's polling agent shot dead in Shahjahanpur carried out the incident in a rivalry to stop fake voting
मृतक सुधीर सिंह यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निगोही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा गांव में मंगलवार सुबह फर्जी मतदान से रोकने की रंजिश में सपा के एजेंट सुधीर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग में माथे पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि, भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


नेम सिंह का बेटा सुधीर सिंह (20) सोमवार को हुए मतदान में तिलहर विधानसभा के सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा का एजेंट बना था। मतदान में सुधीर ने गांव की युवती को कथित रूप से फर्जी मतदान करने से रोक लिया था। वोटिंग समाप्त होने के बाद भाजपा समर्थकों ने उसे घेर लिया था। तब पुलिस ने मौके पर मामले को शांत करा दिया था।

विज्ञापन

मंगलवार तड़के भाजपा समर्थकों ने कर दिया हमला

मंगलवार सुबह छह बजे गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर सिंह के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मकान पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर दी। रायफल की गोली माथे पर लगने से सुधीर की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी सीने में गोली लगने से घायल हो गए।

इस मामले में मृतक के पिता नेम सिंह की ओर से गांव के राजेश्वर सिंह, सुशांत सिंह, विशेष यादव, राकेश सिंह, अनुज व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 149, 148 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह के बेटे संजीव ने झंकार, संजीव और जबर सिंह के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। अब शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed