फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Election 2022 Rajnath Singh in Shahjahanpur says i will pray God to give Rahul Gandhi some mind

UP Election 2022: शाहजहांपुर में बोले राजनाथ सिंह- दुआ करता हूं ईश्वर राहुल को सद्बुद्धि दे

Mon, 07 Feb 2022 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी में चीन और भारत की सेना का आमना-सामना होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम पर सवालिया निशाना लगाने वाले घर में गाली देना चाहते हैं तो कोई बात नहीं...

विज्ञापन
UP Election 2022 Rajnath Singh in Shahjahanpur says i will pray God to give Rahul Gandhi some mind
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कटरा विधानसभा के रामलीला मैदान के पास जनसभा में कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने विपक्षियों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम करती हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए जनता से आह्वान किया कि यूपी को विकासशील और सशक्त बनाने के लिए भाजपा को वोट दीजिए। यदि विकास चुनेंगे तो सुशासन होगा और गरीब के घर राशन होगा। बोले-देश की विरासत को सुरक्षित रखेंगे तो देश विकास करेगा। जो अपनी देश की विरासत को सुरक्षित नहीं रख सकता है। उसकी हालत कटी पतंग जैसी हो जाती है।

विज्ञापन


सेना के पराक्रम और शौर्य पर सवाल उठाने वालों को सिखाएं सबक
राजनाथ सिंह ने 33 मिनट के भाषण में विपक्षियों को निशाने पर रखा। साथ ही सेना के पराक्रम और शौर्य पर सवालिया निशान उठाने वाले को सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी हैं। बोले- मैं नौजवानों के बारे में ज्यादा नहीं बोलता हूं, लेकिन दुआ करता हूं कि उन्हें (राहुल गांधी) को ईश्वर सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन

 

चीन के 37 से 40 जवान मारे गए

राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी में चीन और भारत की सेना की भिड़ंत का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान और चीन की सेना का आमना-सामना होने पर चीन के मुखपत्र ने खबर प्रकाशित कर दी कि चीन के चार जवान मारे गए, जबकि भारत के कई जवानों की मौत हुई। यहां के कुछ नेताओं को इस बात की खुशी हुई कि भारत के प्रधानमंत्री को चीन ने ठेंगा दिखा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार ने स्पष्ट कर दिया कि चीन के 37 से 40 जवान मारे गए।


 

भाजपा जनता के भरोसे को किसी सूरत में टूटने नहीं देगी

उन्होंने विरोधियों को चेताया कि भारत की सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम पर सवालिया निशाना लगाने वाले घर में गाली देना चाहते हैं तो कोई बात नहीं, पर दुनिया के किसी देश के साथ मुकाबला होता है तो साथ खड़ा होना चाहिए। सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस और उसका साथ देने वाली सपा और बसपा को भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के भरोसे को किसी सूरत में टूटने नहीं देगी। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया। उसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है, जबकि अन्य नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed