फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   unorganized labor

ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का कराएं पंजीकरण

Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
unorganized labor
पुवायां में व्यापार मंडल की ओर से लगाया गया ई श्रम पंजीकरण कैंप - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग की कार्य प्रगति जांची और अधिकारियों को असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि जनपद में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से अभी तक केवल दो लाख, 48 हजार, 524 श्रमिकों का पंजीकरण हो सका है, जबकि पंजीयन को शासन से जनपद को 14 लाख, 39 हजार, 462 का लक्ष्य निर्धारित है। डीएम ने बताया कि धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शा चालक घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले, ठेला चलाने वाले, फुटकर सब्जी, फल, फूल विक्रेता, चाय-चाट का ठेला लगाने वाले आदि 45 प्रकार से अधिक के कर्मकार पात्र हैं, बशर्ते उनकी आय 15000 रुपये से कम हो और आयु 16 से 59 वर्ष के मध्य हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पंजीकरण कराने वाले श्रमिक कर्मचारी भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंशदाता नहीं हों। ऐसे श्रमिक नजदीकी जनसेवा केंद्र पर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल फोन के साथ जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आदि का लाभ मिलेगा। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, विभिन्न ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-श्रम पंजीकरण के लिए व्यापार मंडल ने लगवाया शिविर
पुवायां। श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए व्यापार मंडल की ओर से रविवार को शिविर लगाया। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर लगे पंजीकरण शिविर में तमाम लोगों का पंजीकरण कराया। इस दौरान ई-श्रम पंजीकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

व्यापार मंडल महामंत्री पवन मिश्रा और कपिल गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण के बाद श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को दुर्घटना सहायता का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये प्रति वर्ष निशु:ल्क इलाज की सुविधा की भी प्रक्रिया में है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर तहसील कोषाध्यक्ष मंगल मिश्रा सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed