{"_id":"6a0771050ce7e9f9f30482db","slug":"university-operations-will-gain-momentum-following-the-appointment-of-the-vice-chancellor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173351-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुलपति की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय के कार्यों में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुलपति की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय के कार्यों में आएगी तेजी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय बनने के बाद शासन स्तर से प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को पहला कुलपति नियुक्त कर दिया है। वह शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। उसके साथ ही विश्वविद्यालय का कामकाज भी शुरू हो जाएगा। यूनिवर्सिटी का पोर्टल बनाने समेत अन्य प्रक्रिया भी गतिमान है। इनके पूरा हाेने के बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया व अन्य कार्य प्रारंभ होंगे।
वर्ष 1989 में स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के संकल्प को एक यात्रा का रूप दिया था। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर स्वामी चिन्मयानंद ने संकुल को विश्वविद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया।
कॉलेज की पांच शिक्षण संस्थानों की भूमि को मिलाकर विश्वविद्यालय बनाने पर कैबिनेट से मुहर लग गई। इसके बाद रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध शाहजहांपुर के 56 डिग्री कॉलेजों को स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के अधीन कर दिया गया। उसके बाद कुलपति की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
शासन स्तर से पहले कुलसचिव और रजिस्ट्रार को नियुक्त किया गया। बृहस्पतिवार को प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को कुलपति नियुक्त कर दिया गया। कुलपति शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के लिए आएंगे। एसएस कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कुलपति की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय विधिवत रूप से संचालित होने लगेगा।
--
पोर्टल बनाने की चल रही प्रक्रिया, डाटा भी अपलोड होगा
विश्वविद्यालय का अपना अलग पोर्टल होगा। उस पोर्टल पर जिले भर के कॉलेजों का डाटा अपलोड किया जाएगा। अभी समर्थ पोर्टल पर विश्वविद्यालय को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। कुलपति की नियुक्ति नहीं होने के कारण कुछ दिक्कतें आ रही थी। अब उसका समाधान हो जाएगा।