{"_id":"57f50dc64f1c1bb02726f639","slug":"united-against-exploitation-fertilizer-and-seed-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण के खिलाफ एकजुट हुए उर्वरक और बीज विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण के खिलाफ एकजुट हुए उर्वरक और बीज विक्रेता
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शोषण के खिलाफ एकजुट हुए उर्वरक और बीज विक्रेता
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि अधिकारी से विगत माह आर्थिक शोषण के मुद्दे पर हुए टकराव से सबक लेते हुए जिले के उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायन विक्रेताओं ने बुधवार को एकजुट होने का संकल्प किया। होटल रॉयल पन्ना में जिला फर्टिलाइजर्स, सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन की नवगठित जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक इकाइयों के शपथ ग्रहण समारोह में इकट्ठा हुए व्यापारियों को कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शपथ दिलाने के साथ आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या में संगठन भरपूर सहयोग देगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की जिले में कमान संभाले प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम राकेश गुप्ता को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष्उा और मुकेश गुप्ता को महामंत्री और योगेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत करके फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने जिला कार्यकारिणी को पदों के अनुरूप जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
इसी कड़ी में कंछल गुट के प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज खन्ना, नगर महामंत्री अमित शर्मा, उवैस खां आदि ने सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भविष्य में किसी भी व्यापारी का अधिकारियों के स्तर से आर्थिक शोषण और उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने व्यापारियों के सम्मान की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला महामंत्री मनोज खन्ना के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, रवि कुमार, रामऔतार, अवतार सिंह, गोविंद मोहन द्विवेदी, अखिल पांडेय, विमलेश मिश्रा, विश्व मोहन गुप्ता, जसवीर सिंह, ओम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह सभी बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष
फर्टिलाइजर्स, सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन की निगोही ब्लॉक इकाई में हरिश्चंद्र वर्मा, पुवायां में जसवीर सिंह, कलान में सुभाष गुप्ता, तिलहर में हरिश्चंद्र गुप्ता, गढ़िया रंगीन में सुशील गुप्ता, मिर्जापुर में ओम नारायण गुप्ता, जलालाबाद में सचिन सक्सेना, सिंधौली में संजय वाजपेयी, कांट में हाजी शाहिद अली, खुटार में गुरविंदर सिंह, अल्हागंज में अमित गुप्ता, मदनापुर में जितेंद्र सिंह, मुकरमपुर में नवनीत मिश्रा और सेहरामऊ दक्षिणी में असलम खां के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।