{"_id":"67dd666b1e23932ac60ef12d","slug":"unique-initiative-to-save-people-from-mobile-phone-addiction-rotary-club-started-digital-fast-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोबाइल फोन की लत से बचाने के लिए अनूठी पहल, रोटरी क्लब ने शुरू किया डिजिटल उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोबाइल फोन की लत से बचाने के लिए अनूठी पहल, रोटरी क्लब ने शुरू किया डिजिटल उपवास
Fri, 21 Mar 2025 06:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:52 PM IST
सार
आज के दौर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसके लती होते जा रहे हैं। मोबाइल की लत से बचाने के लिए रोटरी क्लब ने अनूठी पहल शुरू की है।
विज्ञापन
रोटली क्लब के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में मोबाइल फोन के लगातार प्रयोग के चलते रोटरी क्लब ने अनूठा आयोजन किया। क्लब के आह्वान पर डिजिटल उपवास अभियान के जरिये लोगों से मोबाइल का अधिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
'डिजिटल उपवास' अभियान का आयोजन सुबह साढ़े छह बजे सीतापुर आंख अस्पताल के परिसर से हुआ। अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि सभी को तय करना चाहिए कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें। घर पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करकर परिवार के साथ बैठकर सकारात्मक बातें करनी चाहिए। अभियान प्रभारी सुनील शर्मा जी ने कहा कि मोबाइल का कम प्रयोग करने से समय बचेगा, उसे अपने परिवार के साथ बिताए। पदाधिकारियों ने सभी को शपथ दिलाई गई कि 20-20 लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया है कि नई पीढी के बच्चे अधिक मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनकी आंखों व मस्तिष्क पर अधिक प्रभाव पड़ता है। अतुल मेहरोत्रा, अजय शर्मा, ओंकार मनीषी, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, जय अग्रवाल, नवीन कपूर, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन