{"_id":"6a4a936368c5bb3afd04a6b1","slug":"union-minister-to-flag-off-train-today-regular-service-to-tanakpur-to-start-from-the-7th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178181-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे झंडी, सात से नियमित चलेगी टनकपुर तक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे झंडी, सात से नियमित चलेगी टनकपुर तक ट्रेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टनकपुर जाने के लिए मंगलवार से सफर आसान हो जाएगा। रेलवे ने पीलीभीत तक जाने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए टनकपुर तक कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
शाहजहांपुर से टनकपुर जाने के लिए अब तक यात्रियों को त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंतजार करता पड़ता था। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी समस्या का समाधान कराते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की चलने वाली एक ट्रेन का विस्तार करा दिया। सोमवार को पीलीभीत में केंद्रीय मंत्री उद्घाटन विशेष ट्रेन को 10:45 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन प्रतापपुर, पौटा, भोपतपुर, बीसलपुर होते हुए 1:30 बजे शाहजहांपुर आएगी। उसके बाद मंगलवार से ट्रेन नंबर 55322 /55323 नियमित रूप से शाहजहांपुर से टनकपुर तक जाएगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 55322 टनकपुर-शाहजहांपुर ट्रेन टनकपुर से सुबह सात बजे चलेगी। यह बनबसा, चकरपुर, खटीमा, पीलीभीत, भोपतपुर, बीसलपुर, निगोही, शहबाजनगर होते हुए 11:15 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 55323 शाहजहांपुर-टनकपुर ट्रेन को भी मंगलवार को 12:45 बजे यहां से रवाना किया जाएगा।