फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   union minister bhupendra yadav performed bhoomi pujan of esic Hospital in shahjahanpur

शाहजहांपुर : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ईएसआईसी अस्पताल का किया भूमि पूजन

Fri, 24 Dec 2021 06:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
union minister bhupendra yadav performed bhoomi pujan of esic Hospital in shahjahanpur
भूमि पूजन करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को पैना बुजुर्ग गांव में प्रस्तावित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल का भूमि पूजन किया। अभी 30 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा जिसे सौ बेड तक बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। असंगठित वर्ग के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ई-श्रम कार्ड बनाकर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि पूर्व में अन्य दलों की सरकारों में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सिर्फ साइकिल बांटी जाती थी, वह भी कोई और ले जाता था। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनी तब 17 अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस अस्पताल में श्रमिकों के परिवार को सिर्फ 10 रुपये के पर्चे पर बेहतर उपचार और दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने इस अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए जाने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed