{"_id":"69de7ef9bd3c66d2c0031b08","slug":"unidentified-body-found-in-mathura-turns-out-to-be-gurmeet-from-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170666-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मथुरा में मिला अज्ञात शव खुटार के गुरमीत का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मथुरा में मिला अज्ञात शव खुटार के गुरमीत का निकला
विज्ञापन
खुटार। घर से मथुरा गए युवक की मौत होने के कई दिन बाद पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की।
गांव मंडनपुर निवासी बलवीर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र गुरमीत सिंह पांच अप्रैल को बाइक से मथुरा गया था। मथुरा पहुंचने के बाद गुरमीत ने परिजनों से बात की लेकिन इसके बाद बात नहीं हुई। छह अप्रैल को खुटार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को परिवार के लोग गुरमीत की तलाश करते हुए मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें सात अप्रैल को हाईवे पर मिले शव के बारे में जानकारी दी।
दो दिन मोर्चरी में रखने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उसके पास से मिले कुछ कागजात, आधार कार्ड और कपड़े पुलिस के पास मिलने पर पिता ने उसकी शिनाख्त गुरमीत के रूप में की। गुरमीत की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संवाद