{"_id":"be986ece9da38ab662516b3d34bd7f2e","slug":"uncontrollable-young-cyclist-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई रोड पर गांव ग्वारी के पास बृहस्पतिवार सुबह पीछे से आए ट्रक ने साइकिल सवार 20 वर्षीय संजीव वर्मा को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव देवकली निवासी गेंदल लाल का छोटा बेटा संजीव मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह साइकिल से शहर में मजदूरी करने जा रहा था। हरदोई रोड पर गांव ग्वारी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने संजीव को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव की जेब में मिले मोबाइल से उनके घरवालों को हादसे की खबर दी, जिससे कुछ ही देर में परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नंबर के आधार पर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन