{"_id":"698dcef4843e855fff06465f","slug":"uncle-on-his-way-to-see-his-nieces-wedding-ceremony-dies-in-a-road-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-165432-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भतीजी का रिश्ता देखने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भतीजी का रिश्ता देखने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खुटार। बंडा खुटार मार्ग पर चड्ढा फार्म मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बंडा के गांव हेतम नगला निवासी 40 वर्षीय बलराम सिंह की मौत हो गई। वह भतीजी का रिश्ता देखने खुटार के गांव मलिका जा रहे थे।
बलराम सिंह बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से अपने फूफा गांव मलिका निवासी दुनिया सिंह के घर जा रहे थे। वहां बलराम को भतीजी का रिश्ता देखना था। चड्ढा फॉर्म मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से बलराम गंभीर घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे, इस कारण सिर पर गंभीर चोट आई। सीएचसी पर डॉक्टर ने बलराम को मृत घोषित कर दिया।
बलराम सिंह की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता छोटे सिंह ने बताया कि वह दूसरी बाइक से गांव मलिका आ गए थे। पुत्र पीछे से दूसरी बाइक से मलिका आ रहा था। बलराम सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बलराम की पत्नी की पांच वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। बलराम की मौत से भाई गुरुचरन सिंह, धीर सिंह, मां धन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत
मिर्जापुर। जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाईवे पर पृथ्वीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर सड़क पार कर रहीं गांव निवासी प्रह्लाद की पत्नी 68 वर्षीय द्रोपदी देवी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। परिजन गंभीर रूप से घायल द्रोपदी को लेकर जरियनपुर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी एक बेटी निर्जला देवी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद