{"_id":"673514e32856a30348012cf9","slug":"uncle-accused-of-shooting-nephew-and-killing-him-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131214-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी चाचा गिरफ्तार
Thu, 14 Nov 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बलराम। स्रोत: पुलिस
जलालाबाद। गांव नगरिया भूड़ में चार वर्षीय आदित्य की हत्या के आरोपी चाचा बलराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। म्यूजिक सिस्टम बंद कराने को लेकर बलराम से तमंचे से गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
छह नवंबर की दोपहर गांव नगरिया भूड़ में बलराम फोन पर बात कर रहा था। तभी म्यूजिक सिस्टम काे बंद कराने को लेकर बलराम का बड़े भाई शिवरतन से विवाद हो गया। शराब के नशे में बलराम ने तमंचा निकालकर अपने भाई पर गोली चला दी। गोली चार वर्षीय बेटे आदित्य के मोबाइल में लगती हुई उसके सीने में लग गई थी। देर शाम आदित्य की राजकीय मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। शिवरतन ने अपने भाई बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी बलराम को गांव मुड़िया नगला नाथ के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।