फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unanimously nominated chairman and intense secretary

Shahjahanpur News: सर्वसम्मति से रचित अध्यक्ष और प्रखर सचिव मनोनीत

Mon, 27 Mar 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unanimously nominated chairman and intense secretary
सीबीएसई स्कूलों की नई समिति के गठन को बैठक में शामिल हुए स्कूल संचालक
शाहजहांपुर। डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों की वार्षिक बैठक हुई। इसमें नई समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष कैंब्रिज कॉन्वेंट पुवायां के प्रधानाचार्य रचित अग्रवाल और सचिव तक्षशिला पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल, उपाध्यक्ष रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल, द रेनेसां अकादमी तिलहर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह और कर्नल अकादमी ग्लोबल की प्रधानाचार्य पूनम चौधरी को मनोनीत किया। आठ स्कूलों की एक कार्यकारी समिति भी बनाई गई। इनमें गोल्डन फ्लावर स्कूल, फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी, दून इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, एमआर सिंधिया पब्लिक स्कूल और डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राजीव पांडेय, कमलजीत सिंह, आलोक अंचल ने नई टीम के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। सभी नए सदस्यों ने उन पर भरोसा जताने के लिए सदन को धन्यवाद दिया। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडे ने सीबीएसई की नई गाइडलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed