{"_id":"699610860aa5695be905de7d","slug":"ukhri-railway-crossing-closed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165944-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद की गई उखरी रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद की गई उखरी रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
बुधवर को बंद की गई मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित उखरी गांव की रेलवे क्रॉसिंग। संवाद
मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन के पास स्थित उखरी गांव की रेलवे क्रॉसिंग (संख्या 341) निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण मंगलवार को रात 12 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई। इससे लाइन पार क्रॉसिंग के आसपास बसे करीब तीन दर्जन गांवों के एक लाख से अधिक ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, प्रशासन ने यातायात को निकालने के लिए दो वैकल्पिक मार्ग दिए हैं, लेकिन वहां से होकर निकलने में ग्रामीणाें को 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
उखरी रेलवे क्रॉसिंग से परशुरामपुर, मधुपुरी, रेहरा, रमापुर उत्तरी, पिपरी खुर्द, बाजपुर कुमरखा, पौकी, नगला मघा, साली नगला, नवादा, भुसौरी, पोसिल, पलिया, हरिहरपुर, उखरी, जिकरीपुर, ईश्वरा आदि गांवों के लोगों का आवागमन अधिक होता है। क्रॉसिंग पर 68 करोड़ रुपये के बजट से 700 मीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।
क्रॉसिंग के दोनों ओर ओवरब्रिज का हिस्सा बनाया जा चुका है। अब क्रॉसिंग के ठीक ऊपर ओवरब्रिज के पियर्स तैयार किए जाने हैं और ओवरब्रिज का आगामी जून माह तक काम पूरा करके उसे सेतु निगम को हस्तांतरित किया जाना है। स्टेशन अधीक्षक मीरानपुर कटरा मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ओवरब्रिज के पियर्स का काम तेजी से कराने के लिए उखरी रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग करके उसे मंगलवार को रात 12 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
उखरी क्रॉसिंग के यातायात को प्रशासन के निर्देश पर फिलहाल, बीरमपुर और मरेना रेलवे क्रॉसिंग से निकाला जा रहा है। ओवरब्रिज के पियर्स का काम पूरा होते ही रेल अधिकारियों के आदेश पर क्रॉसिंग खोल दी जाएगी।