शाहजहांपुर। होली पर उज्ज्वला योजना के 3.62 लाख लाभार्थियों के खाते में सिलिंंडर रिफिल की सब्सिडी राशि भेज दी गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनपद के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस दौरान लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया।
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और समृद्धि के प्रति निरंतर प्रयासरत है। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली और दिवाली पर निशुल्क सिलिंडर रिफिल देने की व्यवस्था की है।
डीएम ने बताया कि जनपद के 3.62 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला है। प्रत्येक लाभार्थी को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी 553.83 रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र, डीएसओ चमन शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।