फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Udna two fire scorched, burned six acres of wheat

उदना में आग से दो झुलसे, छह एकड़ गेहूं जला

Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Udna two fire scorched, burned six acres of wheat
उदना में आग से दो झुलसे, छह एकड़ गेहूं जला
गांव उदना में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग जाने से छह एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो लोग झुलस गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें से एक की हालत गंभीर है। गांव उदना के अनिल त्रिवेदी के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग थोड़ी ही देर में विकराल हो गई। खेतों में आग लगी देख गांव उदना, मझिगवां, कुंवरपुर जप्ती आदि के किसान ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए गेहूं की खड़ी फसल की जुताई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुवायां से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से गांव उदना के गोपाल मिश्रा की दो एकड़, रमेशचंद्र, हरिओम, अनिल की एक एक एकड़ और रामआसरे की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय गांव उदना के गुरदेव सिंह और पिंटू झुलस गए। दोनों को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रास्ते ने बचा दी गेहूं की फसल
 शनिवार दोपहर लगी आग ने तमाम किसानों के चेहरे की हवाईयां उड़ा दीं। तैयार फसल को आग से बचाने के लिए जिसे भी जो साधन मिला उसे लेकर मौके पर दौड़ पड़े। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया और तेज लपट धुएं के कारण एक बार तो लोगों का हौसला ही टूट गया, लेकिन खेतों के आगे चकरोड पड़ जाने के कारण आग आगे के खेतों में नहीं जा सकी। इसके बाद किसान फिर आग बुझाने में जुट गए। तब तक फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed