{"_id":"570959aa4f1c1b1d2ec811b0","slug":"udna-two-fire-scorched-burned-six-acres-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदना में आग से दो झुलसे, छह एकड़ गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदना में आग से दो झुलसे, छह एकड़ गेहूं जला
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
उदना में आग से दो झुलसे, छह एकड़ गेहूं जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उदना में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग जाने से छह एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो लोग झुलस गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें से एक की हालत गंभीर है। गांव उदना के अनिल त्रिवेदी के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग थोड़ी ही देर में विकराल हो गई। खेतों में आग लगी देख गांव उदना, मझिगवां, कुंवरपुर जप्ती आदि के किसान ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए गेहूं की खड़ी फसल की जुताई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुवायां से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से गांव उदना के गोपाल मिश्रा की दो एकड़, रमेशचंद्र, हरिओम, अनिल की एक एक एकड़ और रामआसरे की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय गांव उदना के गुरदेव सिंह और पिंटू झुलस गए। दोनों को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
रास्ते ने बचा दी गेहूं की फसल
शनिवार दोपहर लगी आग ने तमाम किसानों के चेहरे की हवाईयां उड़ा दीं। तैयार फसल को आग से बचाने के लिए जिसे भी जो साधन मिला उसे लेकर मौके पर दौड़ पड़े। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया और तेज लपट धुएं के कारण एक बार तो लोगों का हौसला ही टूट गया, लेकिन खेतों के आगे चकरोड पड़ जाने के कारण आग आगे के खेतों में नहीं जा सकी। इसके बाद किसान फिर आग बुझाने में जुट गए। तब तक फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा सका।