{"_id":"67292e35c998db61930cf3c7","slug":"uchakka-ran-away-after-snatching-a-bag-full-of-cash-from-the-farmer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-130582-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान से नकदी से भरा थैला छीनकर भाग गया उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान से नकदी से भरा थैला छीनकर भाग गया उचक्का
Tue, 05 Nov 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। नवीन मंडी में आढ़त पर धान बेचकर ई-रिक्शा से चोकर लेने जा रहे किसान का 82 हजार रुपये से भरा थैला छीन कर उचक्का एक बाइक सवार के साथ भाग गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया है। गांव बख्तियारपुर निवासी राजवीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को नवीन मंडी में एक आढ़त पर धान बेचे और सारी रकम थैले में रख ली। शाम करीब चार बजे वह अपने गांव के ही एक ई-रिक्शा पर बैठकर पोटरगंज बाजार से चोकर लेने गए। वहां चोकर नहीं मिल पाने पर वह सिनेमाहाल के सामने एक चक्की पर चोकर लेने जा रहे थे।
इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक व्यक्ति ने रिक्शा को हाथ देकर रोक लिया और बैठ गया। थोड़ी दूर जाकर वह व्यक्ति उनका रकम से भरा थैला छीनकर भाग निकला। राजवीर के अनुसार पीछा करने पर उचक्का एक बाइक सवार के साथ फरार हो गया।
छिनैती की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों से घटना का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया। ई-रिक्शा वाला भी इस बारे में पुलिस को कुछ बता नहीं सका। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की छानबीन में लगाया गया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।