फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths were blackmailing girl student with obscene photos pleaded with SP threatened with suicide

शाहजहांपुर : अश्लील फोटो से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे दो युवक, एसपी से लगाई गुहार, आत्महत्या की दी धमकी

Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
सार

पीड़िता कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को जब पीड़िता ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया तब पुलिस हरकत में आई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है।

विज्ञापन
Two youths were blackmailing girl student with obscene photos pleaded with SP threatened with suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा के फोटो एडिटिंग से अश्लील बनाने के बाद दो युवक उसे रास्ते में रोककर ब्लैकमेल कर रहे थे। ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। यहां तक कि दूसरे जिले में अपनी बहन के यहां रहने लगी। 

विज्ञापन


पीड़िता कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को जब पीड़िता ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया तब पुलिस हरकत में आई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसके फोटो वायरल होने के बाद से उसका जीना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन


आसपास लोग भी उसे गलत नजर से देखते हैं। दोनों आरोपी उसको रास्ते में घेरकर रुपये मांगते हैं। उसने कई बार रुपये भी दिए हैं। उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तीन माह से उसने कॉलेज जाना और ट्यूशन पढ़ाना छोड़ दिया। करीब डेढ़ माह से वह जिले से बाहर अपनी बहन के घर रह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस के कार्रवाई न करने से निराश पीड़िता ने कहा कि अब भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। शुक्रवार को एसपी सिटी संजय कुमार ने पीड़िता को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed