फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths injured in bike collision

पुवायां में एंबुलेंस के इंतजार में दो घंटे तक तड़पते रहे घायल

Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in bike collision
पुवायां में एंबुलेंस के इंतजार में मौके पर पड़ा घायल युवक - फोटो : POWAYAN
पुवायां। दो बाइकों के भिड़ंत होने के बाद दो युवक घायल हो गए। सूचना दिए जाने के दो घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। इससे दो घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी रोशनलाल अपने चार वर्षीय पुत्र छोटू को दवाई दिलवाने के लिए बाइक से गांव के विद्याराम को लेकर लखीमपुर खीरी क्षेत्र में गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे वापस आते समय गांव बिलसड़ी के पास सामने से एक बाइक पर जा रहे युवक की बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोशनलाल और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी एंबुलेंस और पुलिस को दी।
विज्ञापन

बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण पुवायां और मोहम्मदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुवायां पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। वह निगोही क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण दो घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed