फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths died by drowning in flood water in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बाढ़ के पानी में डूबकर दो युवकों की मौत, तिलहर और जलालाबाद क्षेत्र की घटनाएं

Fri, 14 Oct 2022 10:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Oct 2022 10:04 PM IST
सार

पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two youths died by drowning in flood water in Shahjahanpur
drowning - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद और तिलहर क्षेत्र में पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। गर्रा और रामगंगा नदी किनारे के गांव बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण पुलिस बमुश्किल मौके पर पहुंच सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धन्योरा का निवासी विकास उर्फ कुणाल (18) शुक्रवार सुबह दस बजे भैंस के लिए चारा लेने गया था। वापस आते वक्त गांव के पास गर्रा नदी के पानी में उसका पैर फिसल गया। गहरे पानी में पैर जाने के कारण वह बह गया। उसके साथी सुनील ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से उसका शव निकाला। 
विज्ञापन


जलालाबाद के थाना क्षेत्र मिर्जापुर के गांव रामपुर ढका दांडी निवासी अमित (23) सुबह धान की फसल देखने के लिए निकला था। गांव के पास रामगंगा की बाढ़ के पानी में वह डूब गया। कई घंटे बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्हें शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों स्थानों पर राजस्वकर्मी भी पहुंचे और मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed