फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two young men who went to Delhi with their friends died under suspicious circumstances in Gwalior.

Shahjahanpur News: दोस्तों के साथ दिल्ली गए दो युवकों की ग्वालियर में संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 04 Feb 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two young men who went to Delhi with their friends died under suspicious circumstances in Gwalior.
अरबाज अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दोस्तों के साथ दिल्ली जाने के लिए कहकर घर से निकले अरबाज (20) और अयान (18) की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्वालियर जीआरपी ने उनके घरवालाें को ट्रेन से गिरकर उनकी मौत होने की सूचना दी, लेकिन दोनों युवकों के घरवालों ने उनकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। दोनों युवकों के परिजन बुधवार को सुबह ग्वालियर रवाना हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नादिर शाह खां निवासी कपड़ा व्यापारी मकसूद अहमद ने बताया कि गत 27 जनवरी उनका 18 वर्षीय बेटा अयान दोस्तों के साथ दिल्ली जाने के लिए कहकर घर से निकला था। वह वहां कैटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन

अयान ने दिल्ली जाते समय उनसे यह भी बताया था कि साथ में मोहल्ला इस्लामनगर निवासी उसके दोस्त सरताज अंसारी, उजैफ और मोहल्ला कायस्थान निवासी अरबाज अली भी दिल्ली जा रहे हैं और वह वहां दाेस्तों के साथ रहकर काम करेगा। बुधवार को सुबह उनके मोबाइल पर ग्वालियर से जीआरपी ने फोन कर बताया कि अयान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी कौसर अली ने बताया कि उनका बेटा 20 वर्षीय अरबाज अली राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का कार्य करता था और चार दिन पहले रविवार को काम करने के लिए दिल्ली जाने के लिए कहकर घर से गया था। सोमवार को अरबाज ने फोन पर बात करने के दौरान बताया कि वह दिल्ली में दोस्तों के साथ है, लेकिन बुधवार सुबह ग्वालियर से जीआरपी के दरोगा साहब सिंह ने फोन पर सूचना दी कि अरबाज की वहां ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है।

ग्वालियर जीआरपी से युवकों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और उनके परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। मकसूद अहमद और कौसर अली ने अपने बेटों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, दोनों के घर वाले सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही ग्वालियर रवाना हो गए, लेकिन देर शाम खबर भेजे जाने तक वह ग्वालियर नहीं पहुंच सके थे। इस बीच, वहां की रेलवे पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

अरबाज अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

अरबाज अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed