{"_id":"696e8dba5ff8df38e20ad6c9","slug":"two-young-men-on-a-motorcycle-were-injured-in-the-accident-and-one-of-them-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163422-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर गुरगवां गांव के पास रविवार की शाम करीब छह बजे शाहजहांपुर से घर लौट रहे पचदेवरा गांव के बाइक सवार 25 वर्षीय गीतेश और पवन कुमार सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। सोमवार को दोपहर में इलाज के दौरान गीतेश की मौत हो गई।
हादसे में जवान बेटे की मौत से गीतेश के घर में कोहराम मच गया। गीतेश की मां शिवकली, बड़े भाई योगेश और बहन जूली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गीतेश के पिता पांच साल पहले लकवा के कारण बिस्तर पर हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। घायल पवन का मेडिकल काॅलेज में उपचार हो रहा है। संवाद
--
बाइक में पीछे से टकराई दूसरी बाइक, दो लोग घायल
पुवायां। गांव जुझारपुर निवासी राजकुमार अपने साथी फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव कुसुमपुर निवासी मिथुन के साथ बाइक से गांव मझिगवां से घर आ रहे थे। जुझारपुर गांव के पास पीछे से आ रही बाइक, उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में राजकुमार और मिथुन घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाया गया। मिथुन को डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। संवाद