{"_id":"699b4b6c9056124ba90e5092","slug":"two-villagers-cutting-grass-were-seriously-injured-in-a-bee-attack-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166347-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घास काट रहे दो ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले में गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घास काट रहे दो ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले में गंभीर घायल
विज्ञापन
जलालाबाद। घास काट रहे दो ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके डंक मारने से दोनों ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। उन्हें उनके घरवालों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
गुरुगवां निवासी विकास यादव रविवार को दोपहर रमापुर गांव के पास एक बाग से जानवरों के लिए घास काट रहे थे। वहां उनके गांव के जगपाल भी घास लेने गए थे। इसी दौरान विकास पर कुछ मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहां मौजूद जगपाल ने मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया तो उनका झुंड उग्र होकर उन दोनों पर टूट पड़ा। किसी तरह भागकर दोनों सड़क पर पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियां उनके पीछे लगी रहीं।
सीएचसी में तीमारदारी के लिए पहुंचे गांव के रत्नेश और अनंगपाल ने बताया कि धुआं करके किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया, लेकिन तब तक उन्होंने दोनों को अनगिनत डंक मारकर उनका बुरा हाल कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से सैकड़ों डंक निकाले गए हैं। संवाद