{"_id":"54d1034b16ef4b7a5c189c5985758b85","slug":"two-unit-presidents-cause-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इकाई अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इकाई अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 07 Jun 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी सैयद आमिर मियां रविवार को एक दिवसीय दौरे आए। उन्होंने यहां कांग्रेस कार्यालय में संगठन की लोकसभा और विधानसभा कमेटियों के कामों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभी से युवक कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों से अलग-अलग वार्ता करके अब तक की गतिविधियों का ब्यौरा लिया। उन्होंने पिछले दौरे में संगठन कार्यों के प्रति लापरवाही में निलंबित किए गए तिलहर और पुवायां इकाई अध्यक्षों के स्थान पर क्रमश: तरुण चोपड़ा और रवि शुक्ला को इकाई अध्यक्ष नामित करने के साथ दोनों को सदस्यता बढ़ाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान में जुटने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व, युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू ने कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए जिसे काम न करना हो, वह स्वेच्छा से संगठन छोड़ दे। उन्होंने जिला प्रभारी को बताया कि कई बार बुलाने पर भी कटरा और जलालाबाद इकाई के अध्यक्ष नहीं आए। इस पर जिला प्रभारी आमिर मियां ने दोनों पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। प्रारंभ में जिला प्रभारी का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्र, संगठन के शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, अभय दीक्षित, अदीब अहमद, फरमान खां, प्रवीण वर्मा, रवि कैथवार, गोल्डी श्रीवास्तव, शमशाद खां, जयवीर सिंह कुशवाहा, शशंक गुप्ता, ब्रजेश सिंह, शिवांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।