फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two thugs in the guise of a monk cheated ten thousand rupees

साधु के भेष में दो ठगों ने दस हजार रुपये ठगे

Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two thugs in the guise of a monk cheated ten thousand rupees
पीड़ित रमेश - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे के पास साधु के भेष में दो ठगों ने सेहरामऊ दक्षिणी के गांव आटा बंदरिया निवासी रमेश से 10 हजार रुपये ठग लिए। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी पहले तो पीड़ित को टहलाते रहे। भीड़ इकट्ठे होने पर उसे थाने ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव आटा बंदरिया निवासी रमेश साइकिल से सराफा को रुपये देने के लिए शहर जा रहे थे। रास्ते में थाना रामचंद्र क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे के पास साधु के भेष में दो लोगों ने उसे रोक लिया और कहने लगे कि बहुत परेशान लग रहा है। तब रमेश ने घरेलू तंगी की बात बताई। इस पर दोनों ने रमेश के हाथ में एक शंख और एक रुद्राक्ष रख दिया और रुपये मांगे। आरोप है कि ठगों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए और आंख बंद करने को कह दिया।
विज्ञापन

जब रमेश ने आंख खोलीं तो दोनों वहां से गायब हो गए। ठगी का अहसास होने पर रमेश ने हरदोई बाईपास होते हुए पुलिसकर्मियों को पूरा घटनाक्रम बताया। पहले तो सिपाहियों ने उसे टहलाने की कोशिश की। बाद में रमेश के रोने पर भीड़ जुट गई। तब सिपाही उसे थाने लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। आरोपियों की पहचान कराकर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में हाल ही में हुईं घटनाएं
- 20 अगस्त को लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत बाड़ीगांव चौराहे के पास बाइक सवारों ने महिला की चेन छीन ली थी।
- 26 अक्तूबर को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बादशाह नगर निवासी स्वास्थ्य कर्मी अतुल वाजपेयी की पत्नी प्रभा वाजपेयी से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया।
- दो दिसंबर को कलेक्शन ऑफिसर ओम प्रकाश सोनकर से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने एक लाख रुपये भरा बैग छीन लिया था।
- नौ दिसंबर को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी व्यापारी शत्रुघ्न शर्मा की जेब काटकर 50 हजार उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed