फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two thousand youth in the district

जिले में दो हजार युवाओं को त्रिशूल धारण करवाएंगे : मनोज

Sun, 08 May 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two thousand youth in the district
शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में बोलते क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास व मं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के 2000 युवाओं को त्रिशूल धारण कराया जाएगा। ब्लॉक और गांव तक संगठन को पहुंचाकर हिंदू हितों के लिए संघर्ष करेंगे। यह बात शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास ने संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक शुक्रवार को ऋषि आश्रम में हुई। इसमें मुख्य अतिथि मुरादाबाद से आए अहिप के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास रहे। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। फिर बताया कि सांगठनिक लिहाज से 36 प्रांतों तक हमारा संगठन पहुंच चुका है। शाहजहांपुर जिले में 2000 युवाओं को त्रिशूल धारण करवाएंगे। क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना, अहिप के प्रांत संगठन मंत्री विवेक मिश्र ऽनाहिलऽ, राबद के प्रांत अध्यक्ष मुनिराज सिंह, प्रांत मंत्री अहिप अर्पित गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
बैठक में नीरज मिश्रा को जिला कार्याध्यक्ष अहिप, अखिलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष अहिप, अमित कुमार तहसील मंत्री राबद का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर विपिन सिंह छोटू, सुमित गुप्ता, करुणा शंकर मिश्रा, आशीष शर्मा, अभिषेक सिंह, प्रशांत चौहान, अनुज पंड्या, राहुल सिकंदरपुर, अंकित पांडेय, आशीष अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, शोभित वर्मा, शिवम सिंह, कृष्णा सक्सेना, अभय सिंह, वैभव श्रीवास्तव, बसंत लाल, अंकुर शुक्ला, अमित वर्मा, राजू, आकाश सिंह, अरविंद सोनकर, विशाल गुप्ता, सुनीत कुशवाहा, सोनवीर वर्मा, पंकज शिवमन्दिर, रंजीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed