फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two thousand people of Dalelganj are yearning for every drop of water in the scorching heat

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे दलेलगंज के दो हजार लोग

Mon, 02 Jun 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two thousand people of Dalelganj are yearning for every drop of water in the scorching heat
लालू, मघईटोला। संवाद
शाहजहांपुर। दलेलगंज वार्ड में दो हजार से अधिक आबादी को पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं मिल पा रही। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन डालते समय पानी आपूर्ति के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे कहीं-कहीं आपूर्ति प्रभावित हो गई है। करीब पांच सौ परिवारों को पानी की आपूर्ति न के बराबर मिल पा रही है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत तीन वर्ष पहले मोहल्ला किला में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया था। योजना में हर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। ओवरहैड टैंक से दलेलगंज वार्ड नंबर-48 के मघईटोला, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र और शुभकरन काॅलोनी जुड़ी हुई है। करीब दो वर्ष पहले इस क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई की गई। इससे पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी की पाइप लाइन को ठीक नहीं किया गया और गड्ढा भर दिया गया। इसकी वजह से पाइप लाइन में रिसाव होता है। इससे मघईटोला, रेलवे लाइन के पास का क्षेत्र और शुभकरन कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहुत कम हो पा रही है। पानी की आपूर्ति शुरू करने पर पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो जाता है। प्रेशर न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ से अधिक परिवार हो रहे प्रभावित
पानी की आपूर्ति नहीं होने से पांच सौ से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग कई बार जल निगम में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई है। क्षेत्र के पार्षद ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से लेकर डीएम को पानी आपूर्ति में आ रही बाधा का पत्र दिया। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कर रही है।


लोग बोले- पानी के लिए पड़ रहा भटकना

- पानी की आपूर्ति शुरू की जाती है तो पानी का रिसाव शुरू हो जाता है। इससे पानी नहीं मिल पाता है। पानी की तलाश में भटकना पड़ता है। -लालू, मघईटोला


पहले पुरानी लाइन से पानी की आपूर्ति मिल जाती थी, लेकिन नई लाइन पड़ने के बाद से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। -आकाश, मघईटोला


पाइप लाइन को अब तक ठीक नहीं किया गया है। पानी का रिसाव होने की वजह से प्रेसर न बनने से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। - महेंद्र चंद्र कश्यप, मघईटोला


वित्तमंत्री और डीएम को लिखा है पत्र
क्षेत्र के मघईटोला, रेलवे लाइन के पास और शुभकरन कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम की ओर से कार्यदायी संस्था ने काम पूूरा दिखा दिया है, जबकि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं हुई है। इसके लिए वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और डीएम को पत्र लिखा गया है। क्षेत्र के लोग पानी की आपूर्ति नहीं मिलने से काफी शिकायत करते हैं। - अनूप गुप्ता, पार्षद


सीवर लाइन डालते समय पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। रिसाव होने की वजह से पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। जल निगम और सीवर लाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था पाइप लाइन की मरम्मत करा रही है। दो सप्ताह में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। - कपिल एम सिंह, एक्सईएन, जल निगम

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

लालू, मघईटोला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed