{"_id":"64202454216c9a7d9404aa1c","slug":"two-thieves-arrested-with-five-stolen-bikes-in-shahjahanpur-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: चोरी की पांच बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस से बचने को लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: चोरी की पांच बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस से बचने को लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट
Sun, 26 Mar 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:26 PM IST
सार
पकड़े गए दोनों आरोपी आसपास के जिलों में बाइक चोरी करते थे। पुलिस से बचने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे।
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना कलान पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच बाइकों को बरामद किया है। पुलिस से बचने के लिए असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने थरिया मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौंती निवासी बुद्धपाल व कलान के चौराबगरखेत निवासी राजकमल को दबोचा है।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकों को बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन