फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two teenagers who fell in love with the same young man ate poison, died

एक ही युवक से प्रेम करने वाली दो किशोरियों ने जहर खाकर दी जान

Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers who fell in love with the same young man ate poison, died
पुवायां (शाहजहांपुर)। तीन गांव, एक युवक और दो किशोरियां। तीनों अलग-अलग गांव के रहने वाले। दोनों किशोरियां का एक ही युवक से प्रेम प्रसंग। जब किशोरियाें को इसका पता चला कि उन दोनों का प्रेमी एक ही है तो पहले आपस में विवाद हुआ और फिर दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक की बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई, जबकि दूसरी किशोरी ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तीनों गांव आसपास ही बसे हैं। इनमें से एक गांव की किशोरी का पड़ोस के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरे गांव की किशोरी का भी उसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों किशोरियाें की आपस में रिश्तेदारी है साथ ही प्रेमी के गांव में भी दोनों की रिश्तेदारी है। बृहस्पतिवार को किशोरियां प्रेमी के गांव में रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में आई थीं। वहां उन्हें यह पता चला उन दोनों का प्रेमी एक ही युवक है। इस पर पहले तो दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुआ था। इसके बाद दोनों किशोरियों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग दोनों को इलाज के लिए पुवायां लेकर आए। एक किशोरी ने बृहस्पतिवार को ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरी किशोरी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोरियों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि क्षेत्र में किशोरियों का प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed