{"_id":"68a4cb9bc9474d61b20185a9","slug":"two-smugglers-from-jharkhand-arrested-with-opium-worth-rs-6-lakh-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150718-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह लाख की अफीम के साथ झारखंड के दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह लाख की अफीम के साथ झारखंड के दो तस्कर दबोचे
विज्ञापन
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह बंडिया खुर्द तिराहे पर घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से छह लाख रुपये कीमत की दो किलो 54 ग्राम अफीम बरामद की गई।
एसआई रविंद्र नाथ सिंह ने बताया कि तस्कर झारखंड के लातेहर जिले के थाना वरवाडीह क्षेत्र के गांव पोखरी निवासी अताऊल व गांव वरवाडीह निवासी मोहम्मद नौशाद अंसारी हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे लोग इलाके में घूम-फिरकर अफीम कारोबारियों से सस्ता माल खरीद लेते हैं और उसे दूसरे इलाकों में महंगे दाम पर बेच देते हैं।
इसी दौरान उनकी एक राहगीर से बात हुई। उसने बताया था कि शाहजहांपुर का एक आदमी अफीम खरीदता है। उसका नाम-पता उसे नहीं मालूम, लेकिन उसी राहगीर ने वीडियो कॉल पर बात कराते हुए कहा कि 19 अगस्त की सुबह शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के बंडिया खुर्द तिराहे पर मिलना है। इसलिए अफीम लेकर यहां डील करने आए थे।