फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers from Bareilly arrested with 1.48 kg of opium

Shahjahanpur News: 1.48 किग्रा अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers from Bareilly arrested with 1.48 kg of opium
बंडा पुलिस की गिरफ्त में दो मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : shrinagar news
शाहजहांपुर। बंडा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर खुटार रोड से सुनासिरनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। बरेली जिले के रहने वाले दो मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से 1.48 किग्रा अफीम मिली। पुलिस के मुताबिक अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.15 लाख रुपये है।
विज्ञापन

बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला महादेव निवासी शमशाद व गांव नगरिया विक्रम निवासी राजू हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अफीम बाहर से मंगवाते थे। अफीम देने वाले ने कभी अपना नाम और पता नहीं बताया। आज भी अफीम बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों तस्करों ने बताया कि वे लोग बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर के आसपास के क्षेत्र में ढाबों के आसपास खड़े ट्रक चालकों को माल बेचते थे। पुलिस व अन्य किसी को कोई शक भी नहीं होता था। बिक्री से मोटी कमाई होती थी जिसे आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed