फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two pilgrims died after a truck dragged a tractor-trolley for 25 feet.

Shahjahanpur News: 25 फीट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घसीटता ले गया ट्रक, दो कांवड़ियों की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two pilgrims died after a truck dragged a tractor-trolley for 25 feet.
कांवड़िया अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर नवादा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार आलू से भरे ट्रक से कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 25 फीट तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर खाई में पलट गई। वहीं, ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे कांवड़ लेकर चल रहे छह कांवड़िये घायल हो गए। बमिआना गांव निवासी अमन (20) और गुड्डू (30) की बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। ट्रक चालक याकूब समेत पांच घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बमिआना गांव से कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं की दातागंज तहसील स्थित बेलादांडी घाट पहुंचा था। वहां स्नान करने के बाद कांवड़ियों ने रामगंगा नदी से पवित्र गंगाजल भरा और गांव के शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। नौ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे थे, जबकि छह लोग कांवड़ लेकर पैदल चल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे जत्था जैतीपुर क्षेत्र में तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर नवादा गांव के मोड़ के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे चल रहे कांवड़िये अमन, गुड्डू, अंकित, शिवम, जितेंद्र और मोहित इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। इस बीच ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब 25 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद एक कांवड़िया करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने चौकी के पास खड़ी एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल छह कांवड़ियों को तत्काल बरेली भेजा। वहां चिकित्सकों ने अमन और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित को कटरा सीएचसी और शिवम को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोनों के पैर की हड्डी टूट गई है। ट्रक चालक याकूब भी हादसे में घायल हुआ है। एसपी सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारण और परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

कांवड़िया अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कांवड़िया अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कांवड़िया अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कांवड़िया अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed