{"_id":"673514ecbded0bfa9100ddeb","slug":"two-people-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-vehicle-the-third-one-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131226-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीसरा घायल
Thu, 14 Nov 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर। जलालाबाद-कटरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मदनापुर के गांव विनोरा निवासी अमित (20) वर्ष और मिर्जापुर के जरियनपुर निवासी उमेश (24) वर्ष की मौत हो गई। रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार को उमेश कुमार अपने रिश्तेदार रामप्रसाद के यहां आए थे। उमेश के साथ उनका रिश्तेदार अमित भी था। रात करीब आठ बजे तीनों एक बाइक से मदनापुर आ रहे थे। रास्ते में कटरा-जलालालाबाद मार्ग पर नगरिया बन्नू गांव के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा। हालत गंभीर होने पर यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उमेश व अमित को मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश के दोनों पैर टूट गए हैं। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।