{"_id":"571e1dd74f1c1b0f75a916f7","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों मृतकों के शव परिवार वालों को सौंप दिए।
थाना कांट क्षेत्र के गांव सफ्तयारा निवासी बाबूराम वर्मा का बेटा संदीप रविवार को अपनी रिश्तेदारी बंडा क्षेत्र के गांव शिवपुरिया नामकरण संस्कार में शामिल होने गया था। वहां दावत खाने के बाद रात 9.30 बजे वह बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में पुवायां रोड पर गांव कोरोकुइयां के पास संदीप की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी। इसमें गंभीर चोटें आने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप की जेब में मिले मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। संदीप पत्नी आरती अपने एक साल के बेटे को सीने से लगाकर बुरी तरह बिलख रही थी। वहीं हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव भड़ासी निवासी 35 वर्षीय महेश राजपूत रविवार को अपनी ससुराल थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर करमू पट्टी अपने चचेरे साले विनीत के तिलक समारोह में परिवार समेत शामिल होने गया था। वहां रात करीब दस बजे महेश अपने साले रजनीश के साथ पड़ोस के गांव नवादा रुद्रपुर निवासी विनोद को छोड़ने जा रहा था। गांव से निकलकर कुछ दूरी पर उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। महेश और रजनीश काफी देर तक घर नहीं लौटे तो रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर तीनों घायल हालत में सड़क के किनारे पड़े मिले। लोगों ने देखा तो महेश मौके पर ही दम तोड़ चुका था। घायल रजनीश और विनोद को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। महेश की मौत से उसकी ससुराल में खुशी की जगह मातम छा गया। पत्नी समता देवी और बेटी अनामिका व अवंतिका का रो-रोकर बुरा हाल है।