{"_id":"686ec0f50cf1bda73c05f2be","slug":"two-people-including-former-block-pramukh-sentenced-to-10-years-imprisonment-each-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147698-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो को दस-दस साल कैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो को दस-दस साल कैद की सजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाने के रुपये मांगने पर होटल स्वामी से मारपीट और उस पर गोली चलाने के मामले में ददरौल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेशपाल सिंह उर्फ मुन्ना और उसके साथी को अदालत ने दस-दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
मुन्ना सिंह पर सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के रहने वाले जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका नगरिया मोड़ के पास खालसा ढाबा है। एक जून 2014 को शाम करीब चार बजे बंथरा गांव के दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना हाथ में बंदूक लेकर अपने साथी दीपक यादव के साथ आया। दोनाें ने होटल में खाना खाया।
जब पैसे मांगे तो उन लोगों ने मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। दिनेशपाल सिंह ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर कर दिया। वह नीचे बैठ गए जिससे गोली होटल की छत में लगी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मुन्ना सिंह और दिनेश यादव को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।