फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people died by drowning while bathing in the Ganga at Dhaighat

Shahjahanpur News: ढाईघाट पर गंगा में नहाते समय दो लोगों की डूबने से मृत्यु

Fri, 06 Jun 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two people died by drowning while bathing in the Ganga at Dhaighat
शाहजहांपुर। ढाईघाट पर गंगा स्नान करने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले। एक युवक बस्ती और दूसरा फर्रुखाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कदरा निवासी मुनीम का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम चाचा दलवीर और चाची पूजा के साथ ढाईघाट पर गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आया था। स्नान करते समय किशोर गहरे पानी में चला गया। चाचा-चाची ने शोर-शराबा मचाया तो गोताखोर मौके पर पहुंचे। लगभग 50 मिनट बाद किशोर को गंगा से बाहर निकाला गया। परिजन किशोर को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चाचा दलवीर परिवार सहित जलालाबाद में रुक कर अंगूठी के नग व प्लास्टिक की चटाई का व्यापार करते हैं। चाचा दलवीर ने बताया कि सत्यम के पिता गोंडा में रहकर खेतबाड़ी करते हैं। भतीजा सत्यम चाचा के साथ रहता था। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

वहीं, मैनपुरी के गांव कुचेला निवासी राजू चौहान का पुत्र शीलू (21 वर्ष) कई सालों से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी अपने मामा बृजेश कुमार के घर रह रहा था। दाउदपुर निवासी सत्यराम पाल ट्रैक्टर लेकर ढाई घाट पर गंगा की पहनावन करने आए थे। पहनावन चढ़ाने के दौरान शीलू गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथ के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों ने शीलू की खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद शीलू को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामा बृजेश कुमार बिना कार्रवाई के भांजे का शव लेकर अपने घर चले गए। बृजेश ने बताया कि भांजा शुरू से उनके पास रहता था। बहन कुसमा देवी और बहनोई राजू चौहान दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उसका एक छोटा भाई गोलू है। वहीं, स्नान स्थल के पास बैरिकेडिंग न होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर बैरिकेडिंग कराई जाती तो लोग गहरे पानी में न जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed