{"_id":"66bfc98ca8366fe69b0366b4","slug":"two-people-arrested-with-two-stolen-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-124991-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी की दो बाइकों के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी की दो बाइकों के साथ दो लोग गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की दो चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया। साथ में पकड़े गए दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
15 अगस्त को मोहल्ला तकिया जाने वाले मार्ग के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गांव पकड़िया हकीम के माजिद को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़ा गया। इसी तरह बंडा के गांव पटना के शौकत अली के पास भी बिना नंबर की बाइक मिली।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की हैं। एक बाइक तिलहर से चोरी की गई थी तो दूसरे बाइक स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है। माजिद ने बताया कि उसने बाइक तीन-चार दिन पहले तिलहर के सेंट मेरी स्कूल के पास से चोरी की थी। शौकत ने बाइक तीन-चार महीने पहले उत्तराखंड के हल्द्वानी से चोरी की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार दोनों ने बाइकें चोरी कर बेचने से मिलने वाली रकम से घर चलाने की बात कही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।