{"_id":"682cd7652bf1df648a001de7","slug":"two-people-arrested-in-connection-with-the-murder-of-bjp-leaders-father-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-144281-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नेता के पिता की हत्या के मामले में दो लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नेता के पिता की हत्या के मामले में दो लोग हिरासत में
Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खुदागंज। रामपुर नवदिया गांव में रविवार की रात होलिका स्थल की रंजिश को लेकर भाजपा नेता महेश मौर्य के पिता ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को गमगीन माहाैल में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से भाजपा नेता के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस मामले में मृतक के पुत्र महेश ने गांव के किशन लाल समेत उनके बेटे अमरपाल, अतुल, हेमराज और आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपियाें की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमाॅर्टम के बाद शव लेकर लौटे घरवालों ने सोमवार रात थाना गेट पर हंगामा किया था। सीओ के आश्वासन पर घरवाले मंगलवार को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। हालांकि, अभी नामजद आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। इस बीच, हिरासत में लिए गए लोगों से भी पुलिस आरोपियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने बताया कि होलिका स्थल की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपी रंजिश मानने लगे, लेकिन रविवार की रात उन्होंने अपने घर की दीवार के पास लकड़ी डाल दिए जाने के बहाने झगड़ा करने लगे। बाद में इसी बहाने उन्होंने पिता को लाठी-डंडों से पीटकर उनकी जान ले ली।
ग्रामीणों के मुताबिक, ओमप्रकाश घर के पीछे बाग में बने मंदिर में पुजारी थे। इसी नाते उन्होंने हालिका स्थल की व्यवस्था भी संभाल रखी थी। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियाें की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।