{"_id":"69de8281796480e9f709e304","slug":"two-more-vehicles-of-dismissed-social-welfare-officer-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170638-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बर्खास्त समाज कल्याण अधिकारी के दो और वाहन किए गए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बर्खास्त समाज कल्याण अधिकारी के दो और वाहन किए गए सीज
विज्ञापन
लखनऊ में बर्खास्त जिला समाज कल्याण अधिकारी की कार को सीज करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। लखनऊ कमिश्नरेट व शाहजहांपुर पुलिस ने वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में मुख्य आरोपी बर्खास्त जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार के 15 लाख 50 हजार कीमत के दो वाहन सीज कर दिए हैं। अभी पिछले सप्ताह टीम ने दो करोड़ 53 लाख 85 हजार कीमत की संपत्ति सीज की थी।
जुलाई 2023 में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था। बुजुर्गों के बैंक खातों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया था। 28 जुलाई 2023 को जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने थाना सदर बाजार में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जांच में सामने आया था कि गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना के लगभग 2,52,39,000 रुपये का सरकारी धन का गबन किया गया है। मूलरूप से मऊ के थाना मोहम्मदाबाद गोहना के गांव तुलसीपुर कुड़वा के रहने वाला राजेश कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। हाल में उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपी के अवैध रूप से अर्जित कुल 2,53,85,000 रुपये की संपत्ति व वाहन को कमिश्नरेट लखनऊ व शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीज व फ्रीज कर दिया। मंगलवार को टीम ने दो वाहनों को कुर्क किया है। इनमें नौ लाख 20 हजार रुपये की महिंद्रा एक्सयूवी-500 और छह लाख 30 हजार रुपये की महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरसी मिशन थाना व लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए हैं।