{"_id":"67f96945440adc1eaa0127b9","slug":"two-miscreants-who-were-robbing-an-e-rickshaw-and-running-away-after-beating-the-driver-were-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141431-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चालक को पीटने के बाद ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चालक को पीटने के बाद ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में ई रिक्शा लूट का आरोपी अंजन मंडल । स्रोत पुलिस
पुवायां। गांव इमलिया के पास युवक को पीटकर चार बदमाश उससे ई-रिक्शा लूटकर भागने लगे। सूचना पर गांव के लोगों ने घेराबंदी कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव इमलिया निवासी श्लोक दस अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे अपने चाचा दिनेश कुमार का ई-रिक्शा पुवायां-मोहम्मदी रोड पर चलाना सीख रहे थे। गांव सिरखिड़ी मोड़ के पास शुक्ला पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने श्लोक पर तमंचा तानकर ई-रिक्शा लूट लिया। इसके बाद बदमाश खेत में ले जाकर श्लोक को पीटने लगे। इस बीच दो सिख युवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंप पर सूचना दी। यूपी-112 के साथ ही थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
पंपकर्मी ने गांव के लोगों को भी बुला लिया। इस पर ग्रामीणों ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया, लेकिन रिक्शा की बैट्री गायब मिली। पुलिस मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जनपद उत्तरी के थाना बगदा के गांव सलख और वर्तमान में लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव गुलरिया पबस्तनगर निवासी अंजन मंडल और गुलरिया परबस्तनगर के ही अनुज को थाने ले आई। अंजन के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दिनेश की ओर से ई-रिक्शा लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरेापियों से पूछताछ की गई। अंजन और अनुज ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। इसलिए चोरी व लूट आदि करते हैं। वह ई-रिक्शा लूटकर जा रहे थे, लेकिन गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके दो साथी गुलरिया परबस्तनगर के अमन और शक्ति उर्फ भोला बैट्री लेकर भाग निकले। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बैट्री बरामद करने और दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
--
ई-रिक्शा लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाशों और बैट्री की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया है।
भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी ग्रामीण