फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two men died after being crushed by a vehicle in Shahjahanpur

Shahjahanpur: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे दोनों

Mon, 08 Jul 2024 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर इलाके में बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। 

विज्ञापन
two men died after being crushed by a vehicle in Shahjahanpur
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर इलाके में ढाबे पर खाना खाने जाते समय मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव छिकड़ापुर निवासी करन सिंह (26), उनका भांजा अनूप (20) की बाइक को किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में अनूप की घटनास्थल पर मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मामा ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11:30 बजे करन और अनूप बाइक पर सवार होकर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। मदनापुर थाना क्षेत्र में कटरा रोड पर स्थित सलेमपुर भट्ठे के पास तेज रफ्तार वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। पुलिस को बाइक सवारों को मदनापुर सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये पहचान कराई। कुछ देर में परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अमित चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धान की पौध लगाकर लौटे थे मामा-भांजे
करन सिंह और अनूप रविवार की शाम को धान की पौध लगाकर लौटे थे। दोनों मेहनत-मजदूरी करते थे। रिश्ते में मामा-भांजे होने के बाद भी उनमें दोस्ताना व्यवहार था। काम से लौटने पर उनके घर में पसंद का खाना नहीं बना था। इसलिए बाइक उठाकर ढाबे पर खाना खाने के लिए चल दिए। रास्ते में हादसा होने से उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, वे आए दिन ढाबे पर खाना खाने को जाते थे।

हादसे के बाद परिवार में मातम
मामा-भांजे की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। अनूप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां मीरा देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं करन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी के लिए लड़की भी देखी जा रही थी। अभी बात पक्की नहीं हुई थी। उसकी मां राजकुमारी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed