{"_id":"58dff65f4f1c1b6d2663d9fe","slug":"two-killed-including-combine-driver-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कंबाइन चालक समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कंबाइन चालक समेत दो की मौत
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर गर्रा पुल पर शनिवार तड़के ट्रक और कंबाइन की भिड़ंत में कंबाइन से नीचे गिरे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव जारमानो निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर सिंह गांव के ही दंगल सिंह की कंबाइन पर चालक था। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे कंबाइन लेकर गांव के ही 20 वर्षीय सुधाकर पुत्र महेशचंद्र और सीतापुर रामकोट निवासी दलवीर सिंह के साथ जलालाबाद क्षेत्र में गेहूं की कटाई पर जाने के लिए निकले थे। शनिवार सुबह लगभग छह बजे कंबाइन हथौड़ा चौराहा से होकर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में गर्रा पुल पर पहुंची, तभी बरेली की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। सामने से ट्रक की साइड कंबाइन में लगी तो टक्कर के झटके में सुखविंदर नीचे आ गिरा, जब तक वह उठ पाता कि ट्रक चालक ने ट्रक को बैक किया, इतने पर ट्रक का पहिया उसके पैरों पर चढ़ गया। जिससे उसनेे मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में कंबाइन हेल्पर सुधाकर और ट्रक हेल्पर बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव नौगवां घाटमपुर निवासी 20 वर्षीय आमीन खां घायल हो गए। सुखविंदर को रामकोट निवासी दलवीर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सुधाकर ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने जिला रामपुर के रेसाना गांव निवासी ट्रक चालक आसिफ को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली में कंबाइन मालिक दंगल सिंह ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक में फाइवर की प्लेटें भरी थीं और शाहजहांपुर आ रहा था।