फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed after being hit by a car on the highway in Shahjahanpur

ताऊ-भतीजे की हादसे में मौत: शाहजहांपुर में हाईवे पर कार की टक्कर लगने से गई जान, दोनों थे अविवाहित

Thu, 23 Jul 2026 11:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रोजा/शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोजा/शाहजहांपुर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 23 Jul 2026 11:00 PM IST
सार

रोजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार विष्णु (25) और उनके ताऊ बलराम (70) की मौत हो गई। कार सवार महिला भी चोटिल हुई।

विज्ञापन
Two killed after being hit by a car on the highway in Shahjahanpur
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में अटसलिया व सेटेलाइट ओवरब्रिज के बीच हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार की टक्कर लगने से हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी बाइक सवार विष्णु (25) व उनके ताऊ बलराम (70) की मौत हो गई। कार में सवार महिला भी चोटिल हो गई।

विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी विष्णु और उनके ताऊ बलराम रोजा मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोनों लोग काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों सेटेलाइट ओवरब्रिज के अंडरपास के पास पहुंचे। तभी कार की टक्कर लगने से दोनों बाइक से उछलकर गिरे। विष्णु कार के शीशे से टकराकर नीचे गिरा। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कार सवार महिला, पुरुष व बच्चा दूसरे वाहन से वहां से चले गए। महिला को चोट आई है। वहीं, विष्णु की मौत से उनके बड़ा भाई सुनील, जीतराम, पिता रामेश्वर दयाल, मां रामबिटोली का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

विज्ञापन

सुनील ने बताया कि भाई विष्णु तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। ताऊ और भाई दोनों अविवाहित थे। दो भाई व तीन बहनों की शादी हो चुकी है। विष्णु ही बूढ़े माता-पिता की देखभाल करते थे। साथ ही ताऊ बलराम भी उनके साथ में रहते थे। परिवार वाले घर पर उनका इंतजार कर रहे थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed