{"_id":"69ebc6715ed5a52720031515","slug":"two-individuals-including-the-prime-accused-in-a-deadly-assault-arrested-with-a-gun-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171456-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदूक के साथ पकड़े गए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी समेत दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदूक के साथ पकड़े गए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी समेत दो लोग
विज्ञापन
कलान पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सत्यपाल। स्रोत: परिजन
कलान। थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह बदायूं रोड से गांव हंसी नगला जाने वाले मार्ग से जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी देव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।
इंस्पेक्टर शिवदीन वर्मा ने बताया कि दारानगर गांव के रामवीर ने गांव के रहने वाले विपिन, मानवेंद्र, सत्यपाल, अमीर, संतराम, चंदकी उर्फ चंदन, सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 22 अप्रैल की शाम 6:30 बजे भाई जयवीर खेत से वापस अपने घर आ रहे थे। विपिन, मानवेंद्र, अमीर ने जान से मारने की नीयत से उनके भाई को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी।
कुछ देर बाद सत्यपाल, संतराम, चंदकी उर्फ चंदन, सुनील, देव सिंह ने आकर गालियां दीं। उनके साथ मारपीट की। सत्यपाल ने बंदूक से भाई को गोली मार दी। इससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी सत्यपाल को बदायूं रोड से बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी देव सिंह को बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम इकोना शिवपुरी की ओर जाने वाली पक्की सड़क से दबोचा।