फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two friends riding a bike died after being hit by a truck in Kalan.

Shahjahanpur News: कलान में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 20 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by a truck in Kalan.
अनुज यादव उर्फ छोटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान (शाहजहांपुर)। कलान थाना क्षेत्र के गांव नौगबां मुबारिकपुर के पास शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों अनुज यादव (26 वर्ष) और सौरभ तिवारी (28 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों लोग जलालाबाद से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कलान के श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज मार्ग निवासी अनुज यादव उर्फ छोटू जलालाबाद में अपने भाई मनोज से मिलने बाइक से गए थे। अनुज यादव के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले उनके दोस्त सौरभ तिवारी उर्फ मोनू भी थे।
विज्ञापन

शाम को दोनों दोस्त जलालाबाद से वापस घर के लिए आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम नौगवां मुबारिकपुर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों अविवाहित थे। सौरभ तिवारी उर्फ मोनू चार भाइयों में व अनुज उर्फ छोटू दो भाइयों में सबसे छोटा था। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।

--
हादसे में घायल सात वर्षीय बच्चे ने भी दम तोड़ा
मिर्जापुर। हादसे में सोमवार को गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय आर्यन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आर्यन को फर्रुखाबाद से बरेली के लिए रेफर किया गया था। बरेली में इलाज के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया। आर्यन के पिता राजीव का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद

अनुज यादव उर्फ छोटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुज यादव उर्फ छोटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुज यादव उर्फ छोटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुज यादव उर्फ छोटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed