फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two friend died together

एकसाथ हुई मौत, साथ ही अंतिम संस्कार

Sun, 16 Feb 2020 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
two friend died together
मीरानपुर कटरा। शुक्रवार देर रात दो युवकों की हादसे में मौत की घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में मौत का शिकार हुए मोहल्ला बिल्लीगंज निवासी सचिन गंगवार उर्फ प्रदीप और उनके दोस्त सुभाष के परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों युवक बिजनेस पार्टनर के साथ साथ गहरे दोस्त भी थे। उनका अधिकांश वक्त साथ ही बीतता था।
विज्ञापन

मोहल्ला बिल्लीगंज निवासी 32 वर्षीय सचिन गंगवार उर्फ प्रदीप अपने बिजनेस पार्टनर मोहल्ला तहबरगंज निवासी 34 वर्षीय सुभाष गंगवार के साथ शुक्रवार शाम करीब नौ बजे जलालाबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी में गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मेन चौराहे के पास जलालाबाद रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक गन्ना कोल्हू चलाते थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए सचिन की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह पत्नी प्रीती, पुत्री प्रतिज्ञा (7) और छह वर्षीय जुड़वा बेटी प्रज्ञा और बेटे गौरव के साथ अलग मकान में रहते थे। वहीं सुभाष की शादी भी दस वर्ष पहले हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटे आठ वर्षीय लव और कुश हैं। इस हादसे से उनकी पत्नी हेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed